Bhulekh Patna – पटना जिले के सभी जमीन के दस्तावेज़ रिकॉर्ड विवरण की जानकारी को राजस्व विभाग के वेबसाइट https://land.bihar.gov.in/ से ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं. अब भूलेख पटना बिहार से संबंधित जानकारी के लिए सरकारी दफ्तर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेगें. Land Record Patna Bihar की जानकारी को घर बैठे ही ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं.
इस लेख में भूलेख पटना बिहार की जानकारी विवरण को online निकालने/ देखने की प्रक्रिया दी गई हैं. जिससे आप अपने घर बैठे ही भूमि जमाबंदी विवरण, खसरा खतौनी, भू-नक्शा, रजिस्टर 2 पटना, सर्किल रेट पटना से संबंधित रिकॉर्ड की जानकारी online प्राप्त कर सकें.
भूलेख पटना बिहार online देखें
- अधिकारिक पोर्टल https://land.bihar.gov.in/ पर जाएँ.
- मैप में से पटना जिले को सेलेक्ट करें.

- पटना जिले का मैप प्रदर्शित हो जाता हैं. इसमें से अपने प्रखंड (अंचल) के नाम पर क्लिक करें.

- मौजा को सेलेक्ट करें. रिकॉर्ड सर्च करने के लिए पांच विकल्प दिखाई देते हैं. मौजा के समस्त खातों के नामानुसार को चुने.
- मौजा के समस्त खातों के नामानुसार
- मौजा के समस्त खातों खेसरा नम्बर के अनुसार
- खाता संख्या से
- खेसरा संख्या से
- खाता धारी के नाम से

- जिस मौजा को सेलेक्ट किया था. उस मौजा के सभी खतों की लिस्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाती हैं. जिस रैयतधारी के दस्तावेज़ रिकॉर्ड विवरण को देखना चाहते हैं. उसके नाम के सामने देखें विकल्प पर क्लिक करें.

- आपके स्क्रीन पर रैयतधारी के अधिकार अभिलेख प्रतिलिपि ओपन हो जाती हैं. जिसमे भूमि से संबंधित सभी विवरण दिया रहता हैं. इसको आप प्रिंट/डाउनलोड कर सकते हैं.

जमीन सर्किल रेट पटना जिले का देखें
- अधिकारिक पोर्टल https://bhumijankari.bihar.gov.in/ पर जाएँ.
- होमपेज पर ‘View MVR’ विकल्प को सेलेक्ट करें.

- मांगी गई जानकारी को यहाँ पर ध्यानपूर्वक दर्ज करें.
- Registration Office
- Circle Name
- Thana Code
- Land Type

- दर्ज की गई जानकारी के अनुसार क्षेत्र में MVR Rate कितना हैं. उसकी लिस्ट प्रदर्शित हो जाती हैं. जिसमे प्रोपर्टी के प्रकार के अनुसार सर्किल रेट दिखाई देता हैं. जैसे –
- Commerical N.H
- Commerical Gramin Road
- Residentaial Gramin Road
- Commercial
- Residential
- Dhanhar etc.
