बिहार सरकार का ‘फिफो’ सेवा 30 जून 2026 तक बंद हुआ

Bihar Bhumi FIFO service – बिहार सरकार के राजस्व विभाग के अंतर्गत चलाई जाने वाली फर्स्ट इन फर्स्ट आउट (फिफो) सेवा को 30 जून 2026 तक बंद कर दिया गया हैं. जिसका मुख्य कारण उपमुख्यमंत्री के द्वारा चलाई जाने वाली जन कल्याण सवांद योजना के तहत आवेदनों को प्राथमिकता देना हैं.

फर्स्ट इन फर्स्ट आउट (फिफो) योजना के तहत पहले आने वाले आवेदन को सबसे पहले सेवाओं के कार्यान्वयन में प्रथमिकता देने का प्रवधान हैं. लेकिन उपमुख्यमंत्री के भूमि सुधार जन कल्याण सवांद के अंतर्गत आने वाले आवेदनों को प्रथमिकता देने के लिए यह निर्णय लिया गया हैं.

FIFO service के इस आदेश को 30 जून को समीक्षा की जाएगी. उसके बाद यह निर्णय लिया जायेगा की यह सेवा बंद रहेगी या फिर से चालू कर दी जाएगी. जन कल्याण सवांद के माध्यम से सरकार यह चाहती हैं. की जमीन से संबंधित जितनी भी जटिल समस्या हैं. उसका जल्दी से जल्दी निदान किया जाए.

बिहार भूमि अभिलेख सुधार

बिहार भूमि अभिलेख सुधार

बिहार राज्य में जो भूमि अभिलेख में त्रुटी हैं. इसके लिए सरकार ने परिमार्जन प्लस के तहत आने आने वाले सभी त्रुटी में सुधार के लिए आवेदन के समय सीमा निर्धारित कर दिया हैं. इससे आवेदक को यह पता चल जाता हैं. की उसके द्वारा की गई आवेदन से संबंधित समस्या का निदान कितने दिनों में हो जायेगा. समय सीमा त्रुटी के अलग – अलग प्रकार पर निर्भर हैं. जो 15 दिनों से लेकर 75 दिन तक निर्धारित की गई हैं.

छोटी लिपिकीय टाइपिंग गलती जैसे रैयत का नाम पिता का नाम आदि के सुधार के लिए अधिकतम 15 कार्यदिवस निरधारित किया गया हैं. खाता, खेसरा, लगान आदि के लिए 35 कार्यदिवस जबकि जटिल समस्या के लिए 75 कार्यदिवस निरधारित किया गया हैं.

बिहार भूमि अभिलेख सुधार के लिए आवेदन आपको ऑनलाइन जाकर राजस्व विभाग के अधिकारिक पोर्टल पर करना होगा. इस समयबद्ध पहल से भूमि से संबंधित समस्या जल्दी से ख़त्म होगी.

Leave a Comment