Bhulekh Saran – सारण (छपरा) जिला के किसी जमीन के रिकॉर्ड को देखना चाहते हैं. तो आप राजस्व विभाग के ऑफिसियल पोर्टल पर जाकर आसानी से देख सकते हैं. बिहार सरकार ने राज्य के सभी जिलों के भूलेख, भू-नक्शा से संबंधित दस्तावेज़ रिकॉर्ड को अपने अधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध करा दिया हैं. अब कोई भी आम नागरिक Land Record Saran Bihar से संबंधित रिकॉर्ड को ऑनलाइन जाँच कर सकता हैं.
इस लेख में राजस्व विभाग के अधिकारिक पोर्टल के मदद से भूलेख सारण बिहार से संबंधित जानकारी को ऑनलाइन कैसे देखते हैं. उसकी प्रक्रिया दी गई हैं. जिससे आप अपने घर बैठे ही जमाबंदी खसरा खतौनी, भू नक्शा, रजिस्टर 2 से संबंधित दस्तावेज़ रिकॉर्ड की जानकारी प्राप्त कर सकें.
भूलेख सारण बिहार online देखें
- अधिकारिक पोर्टल https://land.bihar.gov.in/ पर जाएँ.
- मैप में से सारण जिले को सेलेक्ट करें.

- सारण जिले का मैप प्रदर्शित हो जाता हैं. इसमें से अपने प्रखंड (अंचल) के नाम पर क्लिक करें.

- मौजा को सेलेक्ट करें. रिकॉर्ड सर्च करने के लिए पांच विकल्प दिखाई देते हैं. मौजा के समस्त खातों के नामानुसार को चुने.
- मौजा के समस्त खातों के नामानुसार
- मौजा के समस्त खातों खेसरा नम्बर के अनुसार
- खाता संख्या से
- खेसरा संख्या से
- खाता धारी के नाम से

- जिस मौजा नाम का चुनाव किया था. उस मौजा के सभी खतों की लिस्ट प्रदर्शित हो जाती हैं. जिस रैयतधारी के रिकॉर्ड को देखना चाहते हैं. उसके नाम के सामने देखें विकल्प पर क्लिक करें.

- आपके स्क्रीन पर रैयतधारी के अधिकार अभिलेख प्रतिलिपि ओपन हो जाती हैं. जिसमे भूमि से संबंधित सभी विवरण दिया रहता हैं. इसको आप प्रिंट/डाउनलोड कर सकते हैं.

भू-नक्शा सारण बिहार online देखें
- भू-नक्शा सारण बिहार online देखने के लिए अधिकारिक वेबसाइट bhunaksha.bihar.gov.in पर जाएँ.
- होमपेज पर View Map को क्लिक करें.

- अब Saran District, sub Div, Circle और गांव के नाम का चुनाव करें. आपके गांव का भू नक्शा प्रदर्शित हो जाता हैं. आप जिस Plot नम्बर का विवरण जानकारी को देखना चाहते हैं. नक्शे में से उसे सेलेक्ट करे. या उपर सर्च बॉक्स में Plot नम्बर दर्ज करके सर्च करें.

- बाएं साइड में Plot Info सेक्शन में भू नक्शे का सभी विवरण दिखाई देता हैं.

- LPM Report विकल्प को क्लिक करके आप विस्तृत भू नक्शा विवरण को देख सकते हैं. और भू नक्शें को प्रिंट/ डाउनलोड कर सकते हैं.
