Bihar Bhumi Jankari (Bhulekh Bihar 2026) जमाबंदी खाता, खेसरा, भू-नक्शा

Bihar Bhumi Jankari (Bhulekh Bihar) – बिहार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के ऑफिसियल पोर्टल (biharbhumi.bihar.gov.in) के माध्यम से राज्य के सभी जमीन की जानकारी जैसे – बिहार भूमि खाता खेसरा, भू-नक्शा, जमाबंदी पंजी, दाखिल खारिज और अन्य कई प्रकार के लैंड रिकार्ड्स को ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं.

इस लेख में दी गई जानकारी से आप Land Record Bihar की सभी जानकारी को ऑनलाइन आसानी से प्राप्त कर सकते हैं.

महत्वपूर्ण उपयोगी सभी लिंक
ऑनलाइन दाखिल खारिज आवेदन करें आम सूचना
म्युटेशन आवेदन की स्तिथि राजस्व कोर्ट प्रबंधन प्रणाली
ऑनलाइन एल० पी० सी० आवेदन करें निबंधन के साथ दाखिल ख़ारिज प्रपत्र
एल० पी० सी० आवेदन स्थिति देखें भूमि रूपांतरण
भू-लगान भुगतान करें बिहार भूमि न्यायाधिकरण
भूमि परिमार्जन प्रक्रिया सरकारी भूमि का दाखिल खारिज
जमाबंदी पंजी देखें दाखिल-खारिज वाद पर आपत्ति दर्ज करें
भूमि सर्वेक्षण वेबसाइट SMS अलर्ट सेवा प्राप्त करें
अपना जमीन का खाता देखें आधार / मोबाइल सीडिंग स्थिति जांचें
भू-मानचित्र देखें e-Mapi (e-मापी) सेवा
परिमार्जन प्लस आवेदन स्थिति देखें भूमि अभिलेख पोर्टल
भू-जानकारी अग्रिम खोज परिमार्जन प्लस आवेदन स्थिति देखें
म्युटेशन दोष स्थिति जांचें म्युटेशन आवेदन सूची देखें
भू-नक्शा बिहार डाउनलोड प्रपत्र – 2 डाउनलोड
वंशावली हेतु प्रपत्र-3(1) Download स्व-घोषणा हेतु प्रपत्र-2 यहाँ से समर्पित करें
स्व-घोषणा एवं वंशावली देखें डाउनलोड करे प्रपत्र (प्रारूप) और फॉर्म
ई-ग्राम स्वराज (Panchayat Summary Report)

Bhulekh Bihar – अपना खाता ROR ऑनलाइन देखें

  • अधिकार अभिलेख (ROR) देखने के लिए अधिकारिक पोर्टल Apna Khata पर जाएँ.
  • बिहार का मैप सभी जिलों के नाम के साथ प्रदर्शित हो जाता हैं. आप जिस जिले के भूमि रिकॉर्ड को देखना चाहते हैं. मैप में से उस जिले का चुनाव करें.

Bihar Bhumi

  • आपने जिस जिले को सेलेक्ट किया हैं. उस जिले का मैप सभी प्रखंड (अंचल) के नाम के साथ प्रदर्शित हो जाता हैं. यहाँ पर अपने प्रखंड के नाम को सेलेक्ट करें.

Land Record Bihar

  • अब अपने गांव (मौजा) के नाम को चुने. फिर बिहार भूमि जानकारी को सर्च के लिए 5 विकल्प दिखाई देते हैं. इनमें से सुविधा अनुसार चुनाव करके “खाता खोजे” पर क्लिक करें.
  1. मौजा के समस्त खातों के नामानुसार
  2. मौजा के समस्त खातों खेसरा नम्बर के अनुसार
  3. खाता संख्या से
  4. खेसरा संख्या से
  5. खाता धारी के नाम से

Bihar Bhumi Jankari

  • उदाहरण के तौर पर यहाँ पर “मौजा के समस्त खातों के नामानुसार देखें” विकल्प को चुना हैं.
  • जिस गांव को चुना था. उस गांव के सभी खातों की सूची प्रदर्शित हो जाती हैं. आप जिस रैयतधारी के Record of Rights (ROR) देखना चाहते हैं. उसके नाम के सामने “देखें” पर क्लिक करें.

बिहार भूमि खाता खेसरा

  • अब आपके सामने रैयतधारी के अधिकार अभिलेख की प्रति प्रदर्शित हो जाती हैं. जिसमे खाता/खेसरा नम्बर, खेत चौहदी, खाताधारी संख्या, रैयत की जानकारी मिल जाती हैं. ROR प्रति को प्रिंट/डाउनलोड करने के लिए Print आइकॉन पर क्लिक करें.

बिहार भूमि खाता
Bihar Bhumi Jankari – Advanced Search

  • अधिकारिक पोर्टल Bihar Bhumi Jankari पर जाएँ
  • आप यहाँ पर दिए गए विकल्प के माध्यम से Advanced Search करके लैंड रिकार्ड्स ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं.
  1. Online Registration (2016 To Till Date)
  2. Post Computerisation (2006 To 2015)
  3. Pre Computerisation (Before 2005)
  • आपको जो लैंड रिकार्ड्स चाहिए उस विकल्प को सेलेक्ट करके जानकारी को दर्ज करें. और Search बटन पर क्लिक करें.

Advance Search
बिहार भूमि जमाबंदी पंजी online देखें

  • सबसे पहले अधिकारिक पोर्टल बिहार भूमि पर जाएँ.
  • होम पेज पर विकल्प “जमाबंदी पंजी देखें” पर क्लिक करें.

जमाबंदी पंजी देखें

  • अब अपना जिला और अंचल के नाम को सेलेक्ट करके “Proceed” पर क्लिक करें. उसके बाद हल्का और मौजा को चुने.

पंजी-II प्रतिवेदन

  • बिहार भूमि जमाबंदी पंजी ऑनलाइन खोजने के लिए बहुत सारे विकल्प दिखाई देते हैं. उसमे से किसी एक को सेलेक्ट करके जानकारी दर्ज करें. उसके बाद सुरक्षा कोड दर्ज करके “Search” पर क्लिक करें.
  1. भाग बर्तमान
  2. रैयत का नाम से खोजे
  3. खाता नंबर से खोजे
  4. समस्त पंजी-२ को नाम के अनुसार देखें
  5. प्लाट नंबर से खोजे
  6. जमाबन्दी संख्या से खोजे
  7. कंप्यूटरीकृत जमाबन्दी संख्या से खोजे

रैयत का नाम से खोजे

  • उदाहरण के तौर पर यहाँ पर “रैयत का नाम से खोजे” विकल्प को चुना हैं.
  • अब जमाबंदी पंजी की सूची प्रदर्शित होती हैं. जिस रैयतधारी का भूमि रिकॉर्ड देखना चाहते हैं. उसके नाम के सामने वाले आँख आइकॉन पर क्लिक करें.

जमाबंदी पंजी सूचि

  • आपके सामने भूमि जमाबंदी पंजी प्रति नकल स्क्रीन पर खुल जाती हैं. जिसे आप प्रिंट/ डाउनलोड कर सकते हैं.

भूमि जमाबंदी पंजी प्रति नकल
भू नक्शा बिहार देखने की प्रक्रिया

  • बिहार भू नक्शा (Map) देखने के लिए ऑफिसियल पोर्टल bhunaksha.bihar.gov.in पर जाएँ.
  • होम पेज पर View Map पर क्लिक करें.

भू नक्शा बिहार

  • अब District, sub Div, Circle और गांव को सेलेक्ट करें. आपके सामने आपके गांव का भू नक्शा प्रदर्शित हो जाता हैं. आप जिस Plot नम्बर का विवरण देखना चाहते हैं. उसे नक्शे में से सेलेक्ट करे. या सर्च बॉक्स में Plot नम्बर दर्ज करके सर्च करें.

Plot Info

  • बाएं साइड में Plot Info सेक्शन में भू नकशें का सभी विवरण दिखाई देता हैं.

LPM Report

  • आप LPM Report पर क्लिक करके विस्तृत भू नक्शा विवरण को देख सकते हैं. और भू नक्शें को प्रिंट/ डाउनलोड कर सकते हैं.

विस्तृत भू नक्शा
दाखिल खारिज के लिए Online आवेदन कैसे करें

  • अधिकारिक पोर्टल biharbhumi.bihar.gov.in पर जाएँ.
  • होम पेज पर “ऑनलाइन दाखिलख़ारिज आवेदन करें” पर क्लिक करें.

ऑनलाइन दाखिलख़ारिज आवेदन करें

  • पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन करें.

ऑनलाइन सेवाएँ लॉगिन

  • अब आपके सामने दाखिल ख़ारिज के लिए आवेदन फॉर्म खुल जाता हैं. इसमें मांगी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करे.
  1. Applicant Details
  2. Document Details
  3. Buyer Details
  4. Seller Details
  5. Plot Details
  6. Document Upload

दाखिल ख़ारिज के लिए आवेदन फॉर्म

  • आवेदन फॉर्म को सही से भरकर जांचने के बाद सबमिट करें. जब सफलतापूर्वक आवेदन सबमिट हो जाता हैं. तब आपको एक रसीद Acknowledgement / Receipt मिल जाता हैं. इसे डाउनलोड करके सुरक्षित रखें.

दाखिल-खारिज आवेदन की स्थिति देखें

  • अधिकारिक पोर्टल biharbhumi.bihar.gov.in पर जाएँ.
  • होम पेज पर विकल्प “दाखिल-खारिज आवेदन स्थित देखें” पर क्लिक करें.

दाखिल-खारिज आवेदन की स्थिति

  • अब अपने जिला, अंचल, वित्तीय वर्ष को चुनकर Proceed पर क्लिक करें. आपको 4 विकल्प आवेदन की स्थिति देखने के लिए दिखाई देते हैं. सुविधा अनुसार इनमे से चुने और जानकारी को दर्ज करें. सुरक्षा कोड दर्ज करके Search पर क्लिक करें.

जिला, अंचल, वित्तीय वर्ष

  • उदाहरण के तौर पर यहाँ पर “मौजा से खोजे” विकल्प को चुना हैं.
  • आपके सामने आपके मौजा के सभी दाखिल-ख़ारिज आवेदन की लिस्ट प्रदर्शित हो जाती हैं. लिस्ट में से आवेदक के नाम के सामने आँख वाले आइकॉन पर क्लिक करें.

म्युटेशन आवेदन की सूची

  • अब आपने जो दाखिल-ख़ारिज के लिए आवेदन किया हैं. उसकी स्थिति क्या हैं? वह वर्तमान में किस स्तर पर लंबित हैं. इसकी जानकारी मिल जाती हैं.

म्युटेशन आवेदन की स्तिथि
दाखिल खारिज (Mutation) के लिए आवश्यक दस्तावेज़

बिहार भूमि पोर्टल पर ऑनलाइन दाखिल खारिज (Mutation) आवेदन के लिए आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज़ होनी चाहिए.

  • आवेदक का पहचान पत्र (ID Proof)
  • जमाबंदी नकल प्रति (RoR / Jamabandi Copy)
  • जमीन का रसीद (Land Tax Receipt)
  • बिक्री विलेख / पंजीकृत दस्तावेज़
  • हस्तांतरण से संबंधित दस्तावेज़
  • आवेदक का पासपोर्ट साइज फोटो

बिहार भूमि रिकॉर्ड से संबंधित महत्वपूर्ण शब्द

  • खाता (khata) – किसी परिवार / व्यक्ति के सभी जमीनों का विवरण होता हैं. एक खाते के अंतर्गत कई खेसरा हो सकता हैं.
  • खेसरा (khesra) – यह किसी जमीन के टुकड़े को दी गई पहचान नम्बर होता हैं. इसे प्लाट नम्बर / खेसरा संख्या कहा जाता हैं.
  • जमाबंदी (Jamabandi) – यह किसी भूमि के अधिकार अभिलेख Record of Rights (ROR) होता हैं. इस दस्तावेज़ में भूमि से संबंधित सभी जानकारी होती हैं. जैसे – भूमि का मालिक कौन हैं. जमीन क्षेत्रफल कितना हैं. लगान का विवरण आदि.
  • दाखिल-ख़ारिज (Mutation) – जब कोई जमीन खरीदता हैं. तब पुराने जमीन के मालिक का नाम सरकारी रिकॉर्ड में से हटाकर नया मालिक के नाम को दर्ज किया जाता हैं. इसी प्रक्रिया को दाखिल ख़ारिज कहा जाता हैं.
  • LRC (Land Reforms Commissioner) – भूमि सुधार आयुक्त के पास बिहार राज्य के सभी भूमि रिकॉर्ड के प्रबंधन की जिम्मेदारी होती हैं.

राजस्व न्यायालय प्रबंधन प्रणाली

बिहार भूलेख पोर्टल को Revenue Court Management System से जोड़ दिया गया हैं. इस प्रणाली के माध्यम से आप निम्नलिखित सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं.

  • यदि कोई विवाद मुकदमा राजस्व न्यायालय में चल रहा हैं. तो मुकदमें की स्थति जानकारी भूलेख बिहार पोर्टल पर देख सकते हैं.
  • मुकदमा की अगली सुनवाईं की तारीख क्या हैं. यह पता कर सकते हैं.
  • भूमि विवाद मुकदमा का पूरा विवरण दस्तावेज़ के साथ देख सकते हैं.
  • वकालतनामा भी ऑनलाइन दाखिल कर सकते हैं.

Bihar Land Tribunal

आपके साथ किसी प्रकार का भूमि विवाद, दाखिल-ख़ारिज (Mutation) से संबंधित समस्या हैं. तो इसके लिए ऑनलाइन बिहार भूमि न्यायाधिकरण में अपना अपील कर सकते हैं. यह सुविधा निम्नलिखित मामलों के लिए हैं.

  • आपका दाखिल-ख़ारिज (Mutation) आवेदन अस्वीकार कर दिया गया हो.
  • किसी भूमि पर स्वामित्व विवाद हो
  • अगर दाखिल-ख़ारिज (Mutation) में किसी प्रकार का आपत्ति दर्ज करनी हो

ई-मापी सेवा

बिहार भूमि पोर्टल के ई-मापी सेवा के माध्यम से आप निम्नलिखित सेवाएँ प्राप्त कर सकते हैं.

  • अपनी किसी भी भूमि का इलेक्ट्रॉनिक सर्वे करवा सकते हैं.
  • GPS आधारित सेवा के माध्यम से सटीक माप की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
  • भूमि के सीमा विवाद वैज्ञानिक तरीके से समाधान किया जाता हैं.
  • डिजिटल सर्वेक्षण रिपोर्ट प्राप्त कर सकते हैं

आधार सीडिंग और SMS अलर्ट सेवा

अपने लैंड रिकॉर्ड को मोबाइल और आधार से लिंक करें. और मोबाइल/ आधार सीडिंग द्वारा सभी सेवाओं का लाभ प्राप्त करें.

  • आपने अगर कोई आवेदन किया किया हैं. उसका स्टेटस क्या हैं. हर update SMS के द्वरा प्राप्त कर सकते हैं.
  • अपने भू लगान का reminder SMS के द्वरा प्राप्त कर सकते हैं.
  • राजस्व विभाग द्वारा जारी की गई Important Notifications की जानकारी आपको तुरंत मिल जाती हैं

जन शिकायत पोर्टल

Bihar Bhumi Portal पर जन शिकायत पोर्टल (Public Grievance Portal) integrated हैं. इसके माध्यम से निम्नलिखित सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं.

  • अपने जमीन से संबंधित किसी भी समस्या के लिए शिकायत ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं.
  • Corruption / Delay के लिए शिकायत दर्ज करें.
  • आपके द्वारा की गई शिकायत की एक Unique Tracking Number मिलता हैं.
  • 30 दिनों के अन्दर समस्या समाधान की गारंटी

बिहार भूमि संपर्क जानकारी

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग
बिहार सरकार
पुराना सचिवालय
बेली रोड पटना
फ़ोन नंबर – 18003456215, 06122280012
ईमेल – emutationbihar@gmail.com, revenuebihar@gmail.com

FAQs

बिहार भूमि जमाबंदी क्या हैं?

बिहार भूमि जमाबंदी किसी जमीन का एक क़ानूनी अधिकारिक रिकॉर्ड (Record of Rights) होता हैं. जो भूमि के स्वामित्व को प्रमाणित करता है. यह दर्शाता हैं. की जमीन का मालिक कौन हैं. जमीन का क्षेत्रफल कितना हैं. किस प्रकार की खेती के लिए भूमि उपयुक्त हैं. और अन्य कई प्रकार के भूमि से संबंधित विवरण भूमि जमाबंदी रिकॉर्ड में दिया होता हैं.

बिहार भूमि जमाबंदी नंबर क्या हैं?

भूमि जमाबंदी नंबर Record of Rights रजिस्टर में दर्ज एक विशिष्ट पहचान संख्या होता हैं. जिसके अंतर्गत भूमि के स्वामित्व, क्षेत्रफल, खाता नंबर, खेसरा नंबर, खेती का प्रकार और राजस्व लगान से संबंधित जानकारी विवरण दर्ज होता हैं.

खसरा नम्बर क्या हैं?

किसी जमीन के टुकड़े को दी गई विशिष्ट पहचान नम्बर होता हैं. जिसे प्लाट नम्बर / खेसरा संख्या भी कहा जाता हैं.