MVR Rate Bihar (Minimum Value Register) 2026 – बिहार राज्य के किसी जमीन का सरकारी रेट / सर्किल रेट की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त करना चाहते हैं. तो बिहार राज्य के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के ऑफिसियल पोर्टल bhumijankari.bihar.gov.in पर जाकर पता कर सकते हैं.
इस लेख में अधिकारिक पोर्टल के मदद से सर्किल रेट लिस्ट बिहार, Bihar MVR Value को ऑनलाइन कैसे देखते हैं. विस्तार से प्रक्रिया की जानकारी दी गई हैं.
MVR Rate Bihar क्या हैं?
किसी भूमि/ प्लाट का वह न्यूनतम सरकारी मूल्य जो स्थानीय विकाश प्रधिकरण या राजस्व विभाग द्वारा निर्धारित किया जाता हैं. आप जब कोई भूमि/प्लाट प्रोपर्टी को खरीदते हैं. तो उसे अपने नाम पर रजिस्ट्री करवाते हैं. तब आपको रजिस्ट्री के समय सरकार को रजिस्ट्री चार्ज, स्टाम्प ड्यूटी, कई अन्य शुल्क का भुगतान करना होता हैं. इन सभी शुल्क की गणना प्रोपर्टी का न्यूनतम सरकारी रेट/ MVR Rate, MVR Value, Circle Rate के आधार पर होता हैं.
बिहार जमीन का सर्किल रेट (MVR Rate Bihar) पता करें
- MVR Rate जानने के लिए अधिकारिक पोर्टल https://bhumijankari.bihar.gov.in/ पर जाएँ.
- पोर्टल के होमपेज पर ‘View MVR’ विकल्प पर क्लिक करें.

- अब इस नई पेज पर मांगी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करें.
- Registration Office
- Circle Name
- Thana Code
- Land Type

- आपके द्वारा दर्ज की गई जानकारी के अनुसार उस क्षेत्र में MVR Rate कितना हैं. उसकी सूचि प्रदर्शित हो जाती हैं. जिसमे प्रोपर्टी के प्रकार के अनुसार सर्किल रेट दिखाई देते हैं. जैसे –
- Commerical N.H
- Commerical Gramin Road
- Residentaial Gramin Road
- Commercial
- Residential
- Dhanhar etc.

जब MVR Rate सर्किल रेट का पता चल जाता हैं. तब आप जिस भी जमीन का रजिस्ट्री करवाना चाहते हैं. उस जमीन पर आपको कितना शुल्क देना पड़ेगा इसका पता चल जाता हैं. रजिस्ट्री फी सर्किल रेट का 2 प्रतिशत, स्टाम्प डियूटी 6 प्रतिशत और अन्य शुल्क 2 प्रतिशत यह सिर्फ शहरी क्षेत्र में देना पड़ता हैं.