Bhulagan Bihar 2026 – बिहार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारिक पोर्टल bhulagan.bihar.gov.in पर जाकर भू-लगान रसीद ऑनलाइन काट सकते हैं. भू लगान बिहार का Online भुगतान करना बहुत ही आसान हो गया हैं. अब घर बैठे ही आप भू-लगान रसीद बिहार online काट सकते हैं.
वर्ष 2020-21 से Lagan Rashid को ऑफलाइन काटना बंद कर दिया गया हैं. अब आपको अपने जमीन से संबंधित भू-लगान को ऑनलाइन ही भुगतान करना होता हैं. इस पोस्ट में भू-लगान रसीद बिहार online कैसे काटते हैं. स्टेप बाई स्टेप प्रक्रिया दी गई हैं.
भू-लगान बिहार Online भुगतान करें
- भू-लगान रसीद बिहार online काटने के लिए अधिकारिक पोर्टल bhulagan.bihar.gov.in पर जाएँ.
- होमपेज पर ‘ऑनलाइन भुगतान करें’ विकल्प को सेलेक्ट करें.

- अपने जिला और अंचल के नाम को चयन करके ‘आगे बढ़ें’ पर क्लिक करें. उसके बाद हल्का और मौजा नाम को चयन करें.
- जिस भूमि के लगान का भुगतान करना चाहते हैं. उस भमि को सर्च करने के लिए अनेक विकल्प दिखाई देते हैं. अपने अनुसार विकल्प का चयन करके संबंधित जानकारी दर्ज करके सुरक्षा कोड को दर्ज करें और ‘खोजें’ बटन पर क्लिक करें.

- अब स्क्रीन पर रैयतधारी के नाम की सूचि आ जाती हैं. जिसका लगान भुगतान करना चाहते हैं. उस रैयत के नाम के सामने ‘देखें’ विकल्प को क्लिक करें.

- भूमि जमाबंदी का विवरण प्रदर्शित हो जाता हैं. पिछला भू लगान का भुगतान कब किया गया था. वर्तमान में कितना भू लगान बकाया हैं. इसकी जानकारी मिल जाती हैं. आप पुराने भू लगान रसीद को डाउनलोड कर सकते हैं.

- अब निजी विवरण जैसे – Remitter Name, Mobile No, Address, Pin Code, Email ID को दर्ज करके. विकल्प Terms & Conditions चेक करे. आपके सामने एक पॉपअप खुलता हैं. जिसमे भुगतान संख्या और ट्रांजेक्शन आईडी होता हैं. इसे नोट करें. भविष्य में जरूत पड़ेगी. फिर ok पर क्लिक करें. और ‘ऑनलाइन भुगतान करें’ को क्लिक करें.


- अब Bhu Lagan Online Pay का पेज प्रदर्शित हो जाता हैं. आप अपने अनुसार पेमेंट का विकल्प सेलेक्ट करके अपने लगान का भुगतान करें.

- पेमेंट सफलतापूर्वक होने के बाद पेमेंट डिटेल विवरण प्रदर्शित होता हैं. ‘देखें’ विकल्प पर क्लिक करके भू-लगान रसीद को प्रिंट/डाउनलोड कर सकते हैं.

लंबित भुगतान देखें (Failed Transaction Status) कैसे देखें.
अगर आपका लगान का पेमेंट सफलतापूर्वक नहीं दिखा रहा हैं. और आपके बैंक अकाउंट से पैसा कट चूका हैं. तो परेशान न हो आप अपने पेमेंट की स्थिति चेक कर सकते हैं. इसके लिए ट्रांजेक्शन आईडी जो आपने नोट किया होगा वह चाहिए.
- लंबित भुगतान देखने के लिए अधिकारिक पोर्टल bhulagan.bihar.gov.in पर जाएँ.
- होमपेज पर ‘लंबित भुगतान देखें’ विकल्प को सेलेक्ट करें.

- इस पेज पर ट्रांजेक्शन आईडी को दर्ज करके ‘Verify’ बटन पर क्लिक करें.

- वेरीफाई पर क्लिक करते ही आपके सामने पेमेंट का पूरा विवरण प्रदर्शित हो जाता हैं. यहाँ पर भू-लगान रसीद को प्रिंट/डाउनलोड कर सकते हैं.
भू-लगान रसीद बिहार online का उपयोग
जब आप अपना ऑनलाइन भू-लगान का भुगतान करते हैं. और भू लगान रसीद डाउनलोड करते हैं. तो ऑनलाइन काटी गई Lagan Rashid क़ानूनी रूप से मान्य नहीं होता हैं. इसको आप साक्ष्य के रूप में उपयोग नहीं कर सकते हैं.
भू-लगान रसीद को क़ानूनी रूप से मान्यता के लिए आपको अपने अंचल कार्यालय में जाकर अंचल अधिकारी (C. O.) से रसीद को वेरीफाई करना पड़ता हैं. तब जाकर आपका भू-लगान रसीद क़ानूनी रूप से मान्य होता हैं.
FAQs
भू लगान बिहार पोर्टल क्या हैं?
बिहार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने भू-लगान रसीद बिहार online काटने के लिए भू लगान बिहार पोर्टल bhulagan.bihar.gov.in की शुरुआत की हैं. इस पोर्टल के माध्यम से आप अपने जमीन का लगान ऑनलाइन जमा कर सकते हैं. क्योंकि वर्ष 2020-21 से Lagan Rashid को ऑफलाइन काटना बंद कर दिया गया हैं.
क्या गैरमजरुआ भूमि का लगान रसीद काटा सकते हैं?
नही कोई भी गैरमजरुआ भूमि का लगान रसीद नहीं काटा सकता हैं. क्योंकि गैरमजरुआ जमीन सरकार का होता हैं. और सरकारी भूमि का लगान नहीं काटा जाता हैं.